-सड़क बनने से लाखों लोगों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
-सड़क निर्माण शुरू होने पर लोगों ने तेजपाल नागर का जताया आभार

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: दादरी क्षेत्र के विभिन्‍न गांवों में सड़कों का जाल बिछ रहा है। जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा हो। विभिन्‍न गांवों के लोगों ने सड़क निर्माण की मांग विधायक तेजपाल नागर से की थी। विधायक के प्रयास से सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया। विधायक के साथ ही बड़ी संख्‍या में मौजूद ग्रामीणों ने भी सड़क निर्माण का उदघाटन किया। योजना के तहत विभिन्‍न गांवों को जोड़ते हुए लगभग 15 किलोमीटर लंबी सड़क बनवाई जाएगी। सड़क निर्माण पर लगभग 25 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने विधायक तेजपाल नागर का आभार जताया।

यहां बनेगी सड़क
दादरी विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए विधायक तेजपाल नागर एवं भाजपा गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने विभिन्न महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की।। इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और स्थानीय निवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी। योजना के तहत मिल्क खटाना से नई बस्ती मार्ग तक लगभग 1.200 किमी की सड़क का निर्माण लगभग 77.80 लाख, वीरपुरा नूरपुर से खण्डेरा मार्ग का नवनिर्माण लंबाई 2.100 किमी लगभग 129.88 लाख, खेड़ी तिलपता से घोड़ी बछेड़ा मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण लंबाई 11 किमी लागत 22 करोड़ से होगा। इस अवसर पर तेजपाल नागर ने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी नई दिशा मिलेगी। बेहतर सड़कें स्थानीय व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाएंगी। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह नागर, नरेंद्र शर्मा, प्रमोद, रामकुमार नागर, विजेंद्र नागर, संतराज, विनोद भाटी, डॉक्टर जगदीश, राम सिंह प्रधान, बिल्लू भाटी, पप्पू भाटी, नवीन भाटी, सतेंद्र, निर्मल, तवर, भिकारी सिंह, जयबीर सिंह, कन्हैया शर्मा, रविन्द्र, राधाचरण, कुलदीप प्रधान, सतबीर प्रधान, सुंदर, सोया, देवेंद्र खटाना, रविंद्र प्रधान, कपिल, अमरपाल सिंह, संजय, पवन, वीर सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।