द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: आरडब्लूए बीटा एक सेक्‍टर की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन सामुदायिक केंद्र में किया गया। बैठक में सेक्‍टर की विभिन्‍न समस्‍याओं को रखा गया। सेक्टर बीटा वन की साफ़ सफाई पर चर्चा की गई। लोगों ने कहा कि सेक्टर में पिछले कुछ दिनों से सफाई सही से नही हो रही है। बैठक में निर्णय लिया गया कि रविवार को सुबह बारह बजे से होली मिलन समारोह मनाया जाएगा। जिसमें चंदन और फूलों की होली खेली जाएगी। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता सेक्‍टर की आरडब्‍ल्‍यूए अध्‍यक्ष संगीता शर्मा एवं संचालन महासचिव हरेन्द्र भाटी ने किया।

अवैध पीजी बनी समस्‍या
सेक्टर बीटा वन में अवैध रूप से चल रहे PG, गेस्ट हाउस के मामले को बैठक में प्रमुखता से रखा गया। पदाधिरियों ने कहा कि वहां पर रहने वाले छात्र-छात्राएँ सरेआम पार्कों में शराब पीकर रोड पर अश्लील हरकते करते हैं। निर्णय लिया गया कि पीजी पर कार्रवाई के लिए जल्‍द ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों से मांग की जाएगी। सामुदायिक केन्द्र बीटा वन का संचालन व देख रेख के रख रखाव करने हेतु RWA को सामुदायिक केंद्र दिया जाए, उसके लिए भी प्राधिकरण में लेटर दिया जाएगा। इस अवसर पर शीतला प्रसाद, देवी शरण शर्मा, विनोद कसाना, संगीता शर्मा, राजवीर सिंह, ओम प्रकाश शर्मा,सुनील भाटी, सिद्धार्थ सिंह, विजय गुप्ता, विनय गुप्ता उपस्थित थे।