-भूमि पूजन में बड़ी संख्या में शहर के लोग हुए शामिल
-पूजा के बाद हुए हवन में लोगों ने दी आहुति
द न्यूज़ गली, ग्रेटर नोएडा: श्री रामलीला कमेटी के द्वारा साइट 4 सेंट्रल पार्क में 11 अक्टूबर से भव्य रामलीला का मंचन किया जाएगा। रामलीला मंचन से पूर्व रविवार को भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में शहर के लोगों ने शिरकत की। पूजा के बाद हुए हवन में लोगों ने आहुति दी। रामलीला कमेटी के सदस्यों ने बताया मुरादाबाद से आने वाले कलाकारों के द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। मंचन में इस बार कई अच्छे दृश्य देखने को मिलेंगे।
Greater Noida: श्री रामलीला कमेटी के द्वारा सेंट्रल पार्क साईट 4 में किया गया भूमि पूजन। हवन में बड़ी संख्या में लोगों ने भी दी आहुति। 11 अक्टूबर से होगा भव्य रामलीला का मंचन https://t.co/1h6ipYIi0w
— The News गली (@The_News_Gali) September 20, 2026
21 अक्टूबर तक होगा लीला का मंचन
महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि इस वर्ष 11 से 21 अक्टूबर तक विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम साइट 4 स्थित सेंट्रल पार्क में धूमधाम से मनाया जायेगा। मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुए हवन में कमेटी के सदस्यों के साथ उपस्थित सभी धर्म प्रेमियों ने आहुति डाली। पूर्ण आहुति के पश्च्यात कमेटी अध्यक्ष मंजीत सिंह व कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने उपस्थित सभी गणमान्य लोगों के सहयोग से नारियल फोड़कर भूमि पूजन सम्पंन हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा द्वारा भगवान श्रीराम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बिजेंद्र भाटी, अजीत दौला, राजकुमार भाटी, सतेंद्र नागर, शैलेन्द्र भाटिया, योगेन्द्र भाटी डेवटा, रामशरण नागर, हरेन्द्र भाटी, ब्रजेश भाटी,ने सफल आयोजन के लिये शुभकामनाएँ प्रेषित की। कार्यक्रम में सौरभ बंसल, धर्मपाल भाटी, कमल सिंह आर्य, कुलदीप शर्मा, केके शर्मा, मुकुल गोयल, मुकेश शर्मा, श्यामवीर भाटी, चाचा हिन्दुस्तानी, अमित गोयल, अनिल कसाना, सुनील प्रधान, अरुण गुप्ता, रवि शर्मा, संजय सिंह, अजय रामपुर, मनोज चौधरी, विजेंद्र भाटी, सुरेन्द्र तायल, राहुल नम्बरदार, दीपक भाटी,आलोक नागर व अन्य लोग उपस्थित थे।

