-सोसायटी के पास 3 माह में हो चुकी हैं 4 दुर्घटना
-यू टर्न बनाने के लिए प्राधिकरण अधिकारियों को लिखा पत्र
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: पूर्वांचल सिल्वर सिटी-2 सोसायटी के पास आए दिन दुर्घटना हो रही है। पिछले 3 माह में 4 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिसका प्रमुख कारण वहां पर उचित यू टर्न न होना है। यू टर्न न होने के कारण अक्सर लोग रॉग साइड चलते हैं। सोसायटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विशाल शर्मा ने यू टर्न बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को पत्र लिखा है। मांग की है कि टेक्निकल टीम के द्वारा सर्वे के बाद जल्द से जल्द यू टर्न बना दिया जाए।
शेयर किया वीडियो
सोसायटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर दुर्घटना का वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि दुर्घटना में हाल ही में हुई दुर्घटना में महिलाओं के साथ ही स्कूल बच्चे भी घायल हुए थे। उनका कहना है कि लंबी दूरी तय करने से बचने के लिए काफी वाहन चालक रॉंग साइड ही चलने लगते हैं, इस कारण अक्सर दुर्घटना होती है। व्यस्त समय पर परेशानी और बढ़ जाती है। यदि यू टर्न बन जाएगा तो वाहन चालकों को सुविधा होगी और दुर्घटना भी रुक जाएगी।
