-ग्राउंड फ्लोर के फर्नीचर में लग गई थी आग
-फायर विभाग की टीम ने आधे घंटे में आग पर पाया काबू

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: बिसरख कोतवाली क्षेत्र के शाहबेरी में एक घर के बेसमेंट में बने फर्नीचर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग की गिरफ्त में आस-पास रखा सामान भी आ गया। इस कारण पूरे घर में धूंआ भर गया। आस-पास के दूसरे मकान में भी आग फैलने का खतरा पैदा हो गया। लोगों ने घटना की सूचना फायर विभाग को दी, सूचना के कुछ देर बाद ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। लगभग आधे घंटे में फायर विभाग ने आग पर काबू पा लिया।

व्‍यक्ति को बचाया सुरक्षित
सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि दिन में लगभग सवा बारह बजे शाहबेरी के एक घर में आग लगने की सूचना मिली थी। टीम ने आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया। जिस घर में आग लगी थी उसकी छत पर एक व्‍यक्ति फंस गया था, विभाग की टीम ने छत पर फंसे व्‍यक्ति को भी सुरक्षित निकाल लिया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।