-लखनऊ से एक घंटे में फ्लाइट आएगी नोएडा एयरपोर्ट
-11267 रुपए होगा इंडिगो की फ्लाइट का टिकट
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। एयरपोर्ट पर यात्रियों को लेकर पहला विमान 15 जून को सुबह आएगा। यह विमान इंडिगो का होगा। विमान 15 जून को सुबह 7.5 पर लखनऊ से उड़ान भरेगा और 8.5 पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेगा। यात्री मात्र एक घंटे में लखनऊ से नोएडा पहुंच जाएंगे। फ्लाइट का किराया 11267 रुपए होगा। अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट से जल्द ही अन्य कंपनियों की फ्लाइट भी उड़ान भरेगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिल गई है। फ्लाइट पकड़ने के लिए अब यात्रियों को दिल्ली जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
जल्द ही अन्य शहर के लिए उड़ान
15 जून को ही इंडिगो की दूसरी फ्लाइट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए भी उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट शाम को 18.55 पर उड़ान भरेगी और लखनऊ रात में 8 बजे पहुंचेगी। अधिकारियों का कहना है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द ही अन्य प्रमुख शहरों के लिए भी उड़ान शुरू होगी। इसमें मुंबई, कश्मीर, अयोध्या, वाराणसी, जयपुर, बेंगलुर व अन्य शहरों के लिए उड़ान शुरू होगी। देश के अन्य शहरों के लिए उड़ान का शिड्यूल जल्द जारी कर दिया जाएगा।
