-41 लाख से सीसी रोड एवं नाली का निर्माण
-दादरी के लोगों ने जताया विधायक का आभार
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: दादरी विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास एवं नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक तेजपाल सिंह नागर ने नगर पालिका परिषद दादरी के वार्ड संख्या-2 में विकास कार्य कराया। लगभग 40.91 लाख रुपये की लागत से दो सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्यों का तेजपाल नागर ने शिलान्यास किया। सीसी रोड व नाली बनने से वार्ड में रहने वाले हजारों लोगों को फायदा होगा। विकास कार्य कराने पर वार्ड के लोगों ने विधायक तेजपाल नागर का आभार जताया। पहला निर्माण कार्य मोहल्ला बागलबान में कैलाश चौहान के मकान से पंकज मीना के मकान तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण का है, जिसकी स्वीकृत लागत 23.74 लाख रुपये है। दूसरा निर्माण कार्य मोहल्ला बागलबान, गौतमपुरी में अमरीश रावल के मकान से जितेंद्र के मकान तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण का है, जिसकी स्वीकृत लागत 17.17 लाख रुपये है।

लगातार हो रहा विकास
इस अवसर पर विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दादरी विधानसभा में विकास कार्य निरंतर गति से आगे बढ़ रहे हैं। प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक मोहल्ले तक बेहतर सड़क, नाली एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर दादरी नगर पालिका परिषद की चेयरमैन गीता पंडित, ओमपाल रावल, कृष्णपाल रावल, बालवीर रावल, पप्पू राघव, अमित शर्मा, संजय रावल, पियूष गर्ग, आदेश भाटी, ज्ञान रावल, अरुण बंसल, सविता मेंबर, एचके शर्मा, हरीश रावल, अमृतसर रावल, जितेंद्र रावल, मास्टर रुस्तम सिंह, डालचंद शर्मा, ठाकुर वेदपाल सिंह एवं संदीप शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
