-जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के आवास पर हुई पार्टी
-विकास, रोजगार व अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: दादरी परिवर्तन साइकिल यात्रा के दसवें दिन बील अकबरपुर गांव पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के आवास पर साईकिल यात्रियों का स्वागत और मेंगो पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी पर मंथन किया। सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश की जनता अब प्रदेश में बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि जब से सत्ता में भाजपा सत्ता में आई है, महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। भाजपा सरकार जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने में नाकाम साबित हुई है।
नहीं मिला रोजगार
सुधीर भाटी ने कहा कि नौजवान रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है। लेकिन सरकार पूंजीपतियों के लाभ के लिए निजीकरण को बढ़ावा देकर रोजगार खत्म कर रही है। कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब पूरी तरह से जागरूक हो चुकी है और किसी भी झांसे में नहीं आने वाली है। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, फकीरचंद नागर, सुनील भाटी देवटा,ननका कपिल सैफी, अक्षय चौधरी, कृष्णा चौहान, सुनीता यादव, सुरेन्द्र नागर, मेहंदी हसन, विकास जतन भाटी, दीपक , हैप्पी पंडित, शादाब सलमानी, यूनुस प्रधान, विपिन नागर, विक्रम टाइगर, दीपक प्रधान, प्रशांत भाटी, हरवीर प्रधान, जुगति सिंह, विपिन सेन, देवेंद्र भाटी, अनिल नागर, गौरव भाटी, रजनीश रौसा, सुरेन्द्र भाटी, जय सिंह चंदेल, भुरू चन्दीला, आसिफ अल्वी, असगर सैफी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
