द न्यूज गली, नोएडा : डायल-112 की शिकायतों के निस्तारण में लगातार खराब प्रदर्शन और उपयुक्त फीडबैक नहीं मिलने पर पुलिस कमिश्नरेट में 14 पीआरवी कमांडरों को निलंबित कर दिया है। जनवरी से जून तक की समीक्षा रिपोर्ट में सुधार नहीं मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।

कुल 131 पीआरवी चलती है
गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में 131 पीआरवी संचालित हैं, जिन पर दो और तीन शिफ्ट में करीब 700 पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। इन वाहनों की कमान 293 पीआरवी कमांडरों के हाथ में है। इनकी जिम्मेदारी डायल-112 पर प्राप्त हर इवेंट कॉल पर समयबद्ध प्रतिक्रिया देने और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने की होती है।

डीसीपी यातायात कार्यालय और मुख्यालय स्तर से पिछले छह माह के दौरान 165 इवेंट कॉल का फीडबैक लिया गया। समीक्षा में पाया गया कि कुछ पीआरवी कमांडरों के खिलाफ लगातार खराब रिपोर्ट मिल रही थी। बार-बार चेतावनी के बावजूद उनके कार्य में सुधार नहीं हुआ। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने 14 पीआरवी कमांडरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।

ये पीआरवी कमांडर हुए निलंबित
गुरवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, सुदांशु गुप्ता, गंगासागर, कमलेश बाबू, संदीप यादव, मोनू, अंकित, विवेक, पवन कुमार, अर्जुन, नितिन, मनोज, अशोक कुमार