द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वन नेशन, वन इलेक्शन अभियान के अंतर्गत गौतमबुद्धनगर जिले का जिला संयोजक अभिनव कुमार को बनाया गया है। साथ ही जिला सह–संयोजक के रूप में आदित्य द्विवेदी की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति भाजपा के संगठनात्मक मजबूती व आगामी चुनावों में अभियान की व्यापकता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने दोनों साथियों को बधाई दी। इस अवसर पर जिला संयोजक अभिनव कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को धरातल पर उतारना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। यह अभियान लोकतंत्र को और मजबूत करेगा। जिला सह–संयोजक आदित्य द्विवेदी ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन अभियान से संसाधनों की बचत के साथ-साथ जनता को एक पारदर्शी और सशक्त व्यवस्था मिलेगी। हम पूरी निष्ठा से इस अभियान को सफल बनाएंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों नियुक्तियों का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इनके नेतृत्व में जिले में वन नेशन, वन इलेक्शन अभियान सफलतापूर्वक नए आयाम स्थापित करेगा।
