द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: एकल श्रीहरि बनवासी फाउंडेशन के अंतर्गत श्री मद भागवत कथा का आयोजन डेल्टा एक सेक्टर में स्थित श्री पीपल महादेव मंदिर परिसर में किया जा रहा है। भागवत कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक होता है। कथा वाचक व्यास साध्वी प्रीति पाराशर ने शुक्रवार को व्यास नारद संवाद, महाभारत की कथा , परीक्षित जन्म एवं श्राप का वर्णन किया। कहा कि ग्रंथ महाभारत की रचना के बाद भी अशांत व्यास से मिलने नारद मुनि आते हैं। व्यास मुनि को नारद बताते हैं कि कैसे उन्होंने अपने पिछले जन्म में तपस्वियों की सेवा की और ज्ञान प्राप्त किया। नारद मुनि, व्यास को बताते हैं कि केवल धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के विषयों पर ग्रंथ लिखने से मन को शांति नहीं मिल सकती। उन्होंने बताया कि परीक्षित का जन्म अभिमन्यु और उत्तरा के गर्भ से हुआ था। जब कुरु वंश के अंत के समय अश्वत्थामा ने उत्तरा के गर्भ पर ब्रह्मास्त्र चला दिया था। भगवान शकृष्ण ने अपने योगबल से गर्भस्थ शिशु को जीवित किया और परीक्षित नाम रखा। भागवत कथा में आज के यजमान देवराज, बबीता बंसल, नवीन हेमा शर्मा, डीके सरोज अरोड़ा, ममता सिंह, सरोज तोमर , सीमा बंसल, विनीता शर्मा, मीनाक्षी माहेश्वरी, रश्मि जिंदल, नीलम मिश्रा, संगीता सक्सेना, सुमन विष्ट, निशा ठाकुर, सीमा सिंह, कुलदीप शर्मा , मुकुल गोयल आदि लोग उपस्थित थे।

