द न्यूज़ गली, ग्रेटर नोएडा : श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा द्वारा आगामी विजय महोत्सव 2025 के भव्य आयोजन की तैयारियाँ जोरों पर हैं। इसी क्रम में साइट-4 स्थित रामलीला मैदान में रविवार को भूमि पूजन समारोह का आयोजन वैदिक विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ।

विधायक और जिला अध्यक्ष रहे मौजूद
भूमि पूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक ठा. धीरेन्द्र सिंह एवं जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन पूजन में भाग लिया और नारियल फोड़कर विधिवत भूमि पूजन सम्पन्न कराया। साथ ही उन्होंने भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आयोजन का शुभारंभ किया।

कमेटी के महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि विजय महोत्सव 2025 का आयोजन इस वर्ष 23 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक साइट-4 स्थित सेंट्रल पार्क में भव्य रूप से किया जाएगा।

ऐतिहासिक होगा आयोजन
अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने बताया कि इस वर्ष का आयोजन ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विशेष महत्व रखेगा, जिसमें रामलीला के साथ-साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

इन्होंने प्रेषित की शुभकामनाएं
इस अवसर पर बिजेंद्र भाटी, अजीत दौला, राजकुमार भाटी, योगेन्द्र भाटी डेवटा, राजीव मलिक, सत्येन्द्र नागर, अर्पित तिवारी, रामशरण नागर, विरेंद्र ढाडा, डॉ. शीतला प्रसाद, सुरेश पचौरी, साधना सिन्हा, संगीता शर्मा, राकेश बेसोया, बिरजेस भाटी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने आयोजन की सफलता हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

यह लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, धर्मपाल भाटी, कमल सिंह आर्य, हरेन्द्र भाटी, कुलदीप शर्मा, के. के. शर्मा, मुकुल गोयल, मुकेश शर्मा, श्यामवीर भाटी, अमित गोयल, विकास प्रधान, अनिल कसाना, सुनील प्रधान, अरुण गुप्ता, रवि शर्मा, अनुज उपाध्याय, अजय रामपुर, विपिन भाटी, मनोज चौधरी, ओमप्रकाश अग्रवाल, विजेंद्र भाटी, सुरेन्द्र तायल, राहुल नम्बरदार, दीपक भाटी, आलोक नागर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं सम्माननीय जन उपस्थित रहे।