-सूरजपुर पार्टी कार्यालय पर सभी को दिलाई गई सदस्यता
-सपा जिलाध्यक्ष ने कहा पार्टी में मेहनती लोगों को मिलेगा पूरा सम्मान
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: सूरजपुर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के जिलाध्यक्ष अनिल नागर सहित सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान दर्जनों प्रजापति समाज के लोगों ने भी पार्टी की सदस्य ग्रहण की। उन्हें समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमेश चंद प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पार्टी में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की लहर चल रही है, प्रदेश में भाजपा की नीतियो से परेशान जनता को अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों का सम्मान करने वाली पार्टी है, पार्टी में शामिल होने वाले मेहनती लोगों को उचित सम्मान मिलेगा।
मंत्री ने लगाया आरोप
इस अवसर पर पूर्व मंत्री रमेश प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार का आम जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है, वह तो केवल अपने राजनीतिक हित साधने का काम कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा भाजपा सरकार अपनी फर्जी उपलब्धियों का बखान करने में लगी हुई है। समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर अनिल नागर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की कार्यशाली से और नीतियों से प्रभावित होकर अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की हैं। सदस्यता ग्रहण करने वालों में कौशल नागर, ललित प्रजापति रजत, युवराज सिंह, बबलू प्रजापति, प्रशांत, टेकचंद प्रजापति, गजराज प्रजापति, नितिन चंदीला, अमित, मनीष, शेखर, दीपांशु, अरुण नागर, मुकुल, अंकित नागर, रिंकू हर्ष, आदित्य अभय, अंकित, प्रदीप एडवोकेट, हैप्पी नागर, ज्ञानचंद प्रजापति, अजीत चौधरी, आर्यन आदि लोग शामिल थे।
