-डॉ.अम्बेडकर के संघर्षशील जीवन पर विचार गोष्ठी का आयोजन
-सुधीर भाटी ने कहा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आधुनिक भारत के निर्माता
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दादरी नगर, सीदीपुर, जमशेदपुरा, प्यावली, एनटीपीसी, जारचा, बील भोगपुर रामगढ़, जमालपुर, चचूरा, शाहपुर, जेवर आदि स्थान पर भारतीय संविधान के शिल्पकार, विधिवेत्ता, समाज सुधारक, भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके संघर्षशील जीवन पर विचार संगोष्ठी का आयोजन कर उन्हें याद किया। कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आधुनिक भारत के निर्माता थे। वह गरीब, पिछड़े, दलितों के सच्चे मसीहा थे।
लोगों को दिलाया हक
इस अवसर पर सपा के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटीने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध लंबी लड़ाई लड़ी। उन्होंने हमेशा समानता और समता के लिए कार्य किया और दबे कुचले लोगों को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष किया। कहा कि बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर ने हमेशा शिक्षा पर जोर दिया, उनका कहना था किसी भी समाज देश का विकास शिक्षा से ही संभव है। उन्होंने कहा कि भारत में विश्व की सबसे मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था लागू करने का श्रेय बाबा साहब को ही जाता है। आज देश के मौजूदा हालात में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की विचारों की आवश्यकता है। इस अवसर पर फकीर चंद नागर, सुनील भाटी, सुधीर तोमर, अक्षय चौधरी, हरवीर प्रधान, मेहंदी हसन, शशि यादव, जय सिंह चंदेल, लाल सिंह गौतम, मेराजुद्दीन उस्मानी, अनीस अहमद, प्रमोद कुमार, रिजवान हैदर, मुरारी लाल गौतम, सुमित भारती, रजनीकांत भारद्वाज, रोहन गौतम, दिगंबर गौतम, शेर सिंह जाटव, रामाशंकर यादव, सतीश गौतम, जाकिर मुनिरी आदि मौजूद थे।
