-परिजन को सूचना देकर पोस्‍टमार्डम के लिए भेजा शव
-घटना का कारण जानने में जुटी पुलिस

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के तुगलपुर में प्रेमी-प्रेमिका का शव बंद कमरे में मिला। प्रेमिका का शव बिस्‍तर पर पड़ा था जबकि प्रेमी का शव पंखे से लटक रहा था। पुलिस ने बताया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों शव बाहर निकाला। घटना की सूचना दोनों के परिजन को दी गई। सूचना के कुछ देर बाद प्रेमी के घरवाले मौके पर पहुंच गए। घटना के कारण का पता नहीं चल सका। आशंका जताई जा रही है कि प्रेमिका की हत्‍या करने के बाद प्रेमी ने फांसी लगा ली। पुलिस ने दोनों का शव पोस्‍टमार्डम के लिए भेज दिया है।

कमरे से आ रही थी बदबू
पुलिस ने बताया कि तुगलपुर गांव में सुरेंद्र नागर का मकान है। मकान की तीसरी मंजिल के कमरे में प्रेमी-प्रमिका रहते थे। बृहस्‍पतिवार को उनके कमरे से बदबू आ रही थी, जिसकी सूचना पड़ोसियों ने नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस को दी। कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने गेट तोड़ा तो अंदर दोनों का शव पड़ा मिला। डीसीपी ग्रेटर नोएडा डाक्‍टर प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि प्रेमी की पहचान गुड्डू पासवान उर्फ गोलू और प्रेमिका की पहचान ज्‍योति के रूप में हुई है। दोनों लोग देवरिया के रहने वाले थे। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट को बुलाकर निरीक्षण कराया गया है। मौके पर युवक के परिजन उपस्थित थे। पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। सभी बिंदुओ पर गहनता से जांच की जा रही है।