-जॉब फेयर में 10 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने लिया हिस्सा
-नौकरी पाने वाले छात्रों ने एक्यूरेट प्रबंधन का जताया आभार
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: कोर्स पूरा करने के बाद छात्रों का सपना अच्छी नौकरी पाना होता है। छात्रों के इस सपने को पूरा करने में नॉलेज पार्क स्थित एक्यूरेट कॉलेज ने सराहनीय कार्य किया है। छात्रों के सपने को पूरा करने के लिए कॉलेज में जॉब फेयर का आयोजन किया गया। खास बात रही कि जॉब फेयर में 10 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया। प्रमुख कंपनियों में GUVI HCL, Baroda Global Shared Services Ltd., HDB Financial Services, Empathex Services Pvt. Ltd., iProcess, EFOS, FINQY, VIZ Travels, Kotak Bank और Ruanmi Technology शामिल रहीं।
जॉब फेयर में 200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से लगभग 70 प्रतिशत छात्र प्री-फाइनल ईयर के थे। यह शुरुआती अनुभव उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ। जिससे उन्हें प्लेसमेंट प्रक्रिया को पहले से समझने, अपनी इंटरव्यू स्किल्स को बेहतर बनाने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर मिला।

करियर-रेडी बनते हैं छात्र
इस अवसर पर एक्यूरेट ग्रुप की डायरेक्टर पूनम शर्मा ने कहा कि हमारा हमेशा से फोकस रहा है कि हम छात्रों को सिर्फ क्लासरूम तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें वास्तविक दुनिया के लिए तैयार करें। यह जॉब फेयर उसी प्रतिबद्धता का एक उदाहरण है। ऐसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से हम छात्रों को भर्ती प्रक्रिया का शुरुआती अनुभव देते हैं और उन्हें उद्योग के विशेषज्ञों से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। इससे छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है, वे इंडस्ट्री की अपेक्षाओं को बेहतर समझते हैं और पूरी तरह करियर-रेडी बनते हैं। हमारा लक्ष्य सिर्फ प्लेसमेंट तक सीमित नहीं है, बल्कि हम सफल और भविष्य के लिए तैयार प्रोफेशनल्स तैयार करना चाहते हैं। तेजी से बदलते जॉब मार्केट में ऐसे प्लेटफॉर्म छात्रों को क्लासरूम से आगे बढ़कर इंडस्ट्री की वास्तविक जरूरतों को समझने में मदद करते हैं।


