-आरोपितों के पास से आधा किलो मादक पदार्थ ओजी बरामद
-अतंरराष्ट्रीय बाजार में आठ लाख रुपए बजाया जा रहा दाम

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: थाना सेक्टर-126 कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नशीले पदार्थ की सप्‍लाई करने वाले गैंग के दो सदस्‍यों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान शिवम कुंवर व नितिन चौहान के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से आधा किलो नशीला पदार्थ ओजी,इलेक्ट्रॉनिक कांटा, होन्डा सिटी कार सहित अन्‍य सामान बरामद किया है। बरामद नशीले पदार्थ की अतंरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 7-8 लाख रूपये बताई जा रही है। आरोपित पिछले लंबे समय से नशीले पदार्थ का धंधा कर रहे थे।

अपराध करने का तरीका
पुलिस ने बताया कि यह गिरोह नोएडा क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थ ओजी (उच्च गुणवत्ता वाला विदेशी गांजा) की खरीद-फरोख्त एवं सप्लाई का कार्य अत्यंत संगठित एवं सुनियोजित तरीके से करता था। अभियुक्तगण इलेक्ट्रॉनिक तराजू की सहायता से ओजी को छोटे-छोटे वजन में तौलकर लिफाफों में पैक करते थे। नशीले पदार्थों को मुख्य रूप से पीजी हॉस्टल तथा आसपास के शैक्षणिक संस्थानों में रहने वाले छात्रों व युवाओं सप्लाई करते थे। जिससे इन्हें लगातार मांग एवं मोटा आर्थिक लाभ प्राप्त होता था।