-छात्राओं के झाडू लगाने का वीडियो हुआ वायरल
-पूर्व में भी कई स्कूलों में सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए सरकार के द्वारा सभी प्रकार से कार्य किया जा रहा है, लेकिन स्कूलों में कार्यरत अध्यापकों व अन्य कर्मचारियों की लापरवाही लगातार सामने आती रहती है। इस कारण स्कूलों पर बदनुमा दाग लगता रहता है। ताजा मामला प्राथमिक स्कूल तुस्याना का है, जहां पर दो छात्राओं से झाडू लगवाने का मामला सामने आया है। स्कूल परिसर में दोनों छात्राओं के झाडू लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में शिक्षा विभाग के द्वारा पूरे मामले की जांच करा कर कार्रवाई करने की बात कही गई है।
Greater Noida: तुस्याना प्राथमिक स्कूल में छात्राओं से लगवा रहे थे झाडू, छात्राओं के झाडू लगाने का वीडियो हुआ वायरल @dmgbnagar @EduMinOfIndia @GreaterNoidaW pic.twitter.com/JSi5RIKKcK
— The News गली (@The_News_Gali) May 8, 2026
समय पर नहीं आते अध्यापक
स्कूल परिसर में छात्राओं के झाडू लगाने का वीडियो एक ग्रामीण के द्वारा ही बनाया गया है। बाद में ग्रामीण ने वीडियो को वायरल कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्कूल में तैनात अध्यापक समय पर नहीं आते हैं, साथ ही कई बार निर्धारित समय से पहले ही स्कूल बंद कर दिया जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों से आए दिन काम कराया जाता है, झाडू लगवाने के साथ ही बर्तन की सफाई भी कराई जाती है।
