-शराब पिलाने के बाद फावड़े से कर दी थी हत्‍या
-हत्‍या करने वाले के पैर में लगी पुलिस की गोली

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन हास्‍टल में फावड़े से वार कर दो लोगों शीषपाल व इंद्र की हत्‍या कर दी गई थी। हत्‍या करने के बाद आरोपित फरार हो गया था। आरोपित की तलाश के लिए पुलिस ने टीम का गठन किया था। हत्‍या के मात्र 24 घंटे के अंदर हत्‍यारे को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिल गई। मुठभेड़ के दौरान हत्‍यारे के पैर में पुलिस की गोली लगी है। हत्‍यारे की पहचान मेरठ के रहने वाले अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। हत्‍यारे के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस व अन्‍य सामान बरामद किया है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया।

इस कारण की हत्‍या
अभिषेक ने पुलिए को बताया कि मृतक शीशपाल व मृतक इन्द्र को नॉलेज पार्क ग्रेटर नोएडा में नए बन रहे हॉस्टल में माली का काम करने के लिए आये थे। मेरा मनमुटाव शीशपाल से पूर्व से चला आ रहा था। शीशपाल के संबंध, पूर्व में मेरी मृत बहन से थे, जिसके कारण वह मुझे ताने देता रहता था और इन्द्र उर्फ धर्मेन्द्र भी उसके साथ मिलकर मुझे ताने मारता रहता था। मैंने इन दोनों को निपटाने की सोच ली और प्लानिंग से मैं इनके साथ काम करने के बहाने ग्रेटर नोएडा आया था। 8 मई को मैंने इन दोनों को शराब पिलाई थी और मैंने बहुत कम शराब पी थी, ताकि मैं होश में रहूँ। जब ये दोनों नशे में होकर सो गए तो मैंने रात्रि में शीशपाल के सिर पर व अन्य जगह -जगह पर फावडा से जान से मारने की नियत से वार कर दिए। तथा इतने में ही इन्द्र उर्फ धर्मेन्द्र जाग गया तो मेरे द्वारा उसके सिर व अन्य जगहों पर भी जान से मारने की नीयत से कई वार किए गए थे।