-सपा ने कहा महंगाई के कारण परेशान है आम जनता
-ज्ञापन के माध्‍यम से बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: बढ़ती महंगाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्‍यक्ष सुधीर भाटी के नेतृत्‍व में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्‍या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सपाईयों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा कर बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर की किल्ल्त से आम जनता प्रभावित है। डीजल, पेट्रोल, सीएनजी, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई वृद्धि के कारण लोग परेशान हैं।

महंगाई की मार
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि देश और प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों ने आम जनमानस का दिवाला निकाल कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है और स्मार्ट मीटर के बहाने जनता को ठगने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर फकीरचंद नागर, जिला पंचायत सदस्य सुनील भाटी, कृशांत भाटी, नरेंद्र नागर, परमेंद्र भाटी, राहुल आवाना, सुधीर तोमर, कपिल ननका सैफी, रामशरण नागर, विनोद लोहिया, लाल सिंह गौतम, जगवीर नंबरदार, उपदेश नागर, मेहंदी हसन, अवनीश भाटी, अकबर खान, सुरेंद्र दुजाना, रोहित मत्ते गुर्जर, विक्रम टाइगर, दीपक, अमन नागर, दीपक शर्मा, अमित रौनी, सुनील, अजय चौधरी, अनिल, दीपक नागर, राजेश दीक्षित, मोहित यादव, मनोज शर्मा, बॉबी नागर, रविंद्र यादव, हैप्पी पंडित, राजेश दीक्षित, जुगति सिंह, सीपी सोलंकी, हरवीर प्रधान, संजीव नागर, विपिन नागर, हिमांशु मुखिया, शिमला सागर, प्रशांत भाटी, गौरव भाटी, शाहरुख़ चौधरी, मनोज नागर, सोहेल गुड्डा, योगेश गौतम, सुरेन्द्र भाटी, आसिफ अल्वी, राशिद सिद्दीकी, महेश जाटव, मुरारी लाल गौतम, सनी प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति, जय सिंह चंदेल, रितेश गौतम आदि लोग मौजूद थे।