द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा:भाजपा दादरी देहात मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों ने दादरी देहात मंडल के अध्यक्ष भिकारी सिंह के नेतृत्व में भाजपा पश्चिम उत्‍तर प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र शिशोदिया, शिक्षक एमएलसी श्री चंद शर्मा व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी से मुलाक़ात की। तीनों वरिष्‍ठ नेताओं से मुलाकात कर कार्यकारिणी के सदस्‍यों ने धन्‍यवाद जताया। साथ ही मिठाई खिला, पटका पहनाकर व फूलों का बुके देकर सम्मान किया। तीनों वरिष्‍ठ नेताओं ने नई कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यकारिणी के सदस्‍यों ने भाजपा की विचारधारा को जन -जन तक पहुंचाने की बात कही। इस मौके पर भाजपा दादरी देहात मंडल के अध्यक्ष भिकारी सिंह,मनीष भाटी बीडीसी (मंडल उपाध्यक्ष),श्रीपाल चौधरी (मंडल उपाध्यक्ष),राजकुमार शर्मा (मंडल मंत्री)सुखविंदर(मंडल मंत्री),साहिल भाटी (मंडल कोषाध्यक्ष) सत्येंद्र मंडल आईटी संयोजक आदि कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित थे।