द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा:ग्रेटर नोएडा केमिस्ट व ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक एसोसिएशन के कार्यालय पर हुई। बैठक में एसोसिएशन के महासचिव राजकुमार देवधर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे को संस्था के अध्यक्ष संजय कुमार गर्ग ने स्वीकार कर लिया। कार्यकारिणी के सदस्यों ने सभी की सहमति से वंश त्यागी को महासचिव नियुक्त किया गया। महासचिव चुने जाने पर सभी सदस्यों ने वंश को बधाई दी। वंश त्यागी ने कहा कि जल्द ही संगठन का व्यापक रूप से विस्तार किया जाएगा। बैठक में संजय कुमार गर्ग, नरेश कुमार, सुशील त्यागी, अमन बंसल, रविंद्र गुप्ता, रियाजुल हुसैन, फकीरचंद्र पाल, राजेश चौधरी, रहीसुद्दीन खान, कुलदीप, गौरव मित्तल, लक्ष्मण सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
