-कबाड़ी के द्वारा रिमोट से संचालित किया जा रहा था तराजू
-अब तक हजारों लोगों को लगाया जा चुका था चूना
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: फ्रॉड करने वाले नई-नई तकनीक खोज लेते हैं। ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों में एक ऐसा ही फ्रॉड कबाड़ी के द्वारा किया जा रहा था। कबाड़ी के द्वारा कॉटे को रिमोट से संचालित किया जा रहा था। रिमोट की सहायता से कबाड़ी वजन को काफी कम दिखाता था। अल्फा दो सेक्टर के ब्लाक जी-618 में रहने वाले जागरूक नागरिक ने कबाड़ी के खेल का पर्दाफॉश कर दिया। उन्होंने पूरी वीडियो बनाई और मामले की शिकायत पुलिस से की। पीडि़त के द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने कबाड़ी के खिलाफ कार्रवाई की है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों में कबाडि़यों के द्वारा किया जा रहा था बड़ा फ्राड, रिमोट से चल रहा था तराजू @noidapolice @GreaterNoidaW pic.twitter.com/K8XWjSY6b5
— The News गली (@The_News_Gali) June 3, 2026
हजारों को चूना
वीडियो में दिख रहा है कि रिमोट की सहायता से कबाड़ी वजन को कम देता है। कॉटे पर जिस कबाड़ का वजन 5 किलो दिख रहा था कबाड़ी ने रिमोट की सहायता से उसे 3 किलो कर दिया। यह फ्रॉड उसके द्वारा पिछले लंबे समय से किया रहा था। ऐसा कर उसके द्वारा कई लोगों को चूना लगाया जा चुका है। पीडित के द्वारा पूछने पर कबाड़ी ने बताया कि सेक्टर में कबाड़ का ठेका उसे आरडब्ल्यूए ने दिया है। कबाड़ी ने अपना नाम यूसुफ बताया और फ्रॉड के कबूलनामे में उसने सुमित शर्मा व कपिल नागर का नाम लिया है। ऐसे में सेक्टर के लोगों को कबाडियों से जागरूक रहने की आवश्यकता है।
