द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा : सूरजपुर थाना पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 51 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, 11.27 लाख रुपये नकद, दो मोटरसाइकिल और चार अवैध तमंचे बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार को मोजर बीयर गोलचक्कर के पास सर्विस रोड पर चेकिंग के दौरान दो बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलों पर सवार चार संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वकील उर्फ रिजवान और सरफराज उर्फ फैज घायल हो गए, जबकि उनके दो साथी भोले उर्फ भोला और अलीजान को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने चारों के पास से चार अवैध तमंचे, छह जिंदा कारतूस, चार खोखा कारतूस और चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

रेकी कर बंद मकानों में करते थे चोरी
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नोएडा, एनसीआर और आसपास के इलाकों में घूमकर बंद घरों की रेकी करते थे। गिरोह का सदस्य भोले एक रैपिडो चालक है, जो सोसायटियों में घूमकर बंद मकानों की जानकारी जुटाता था और अपने साथियों को उपलब्ध कराता था। इसके बाद सभी मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

पैरामाउंट सोसायटी चोरी का माल बरामद
पुलिस ने बताया कि 25 अप्रैल को सूरजपुर क्षेत्र स्थित पैरामाउंट सोसायटी में हुई चोरी की घटना का काफी सामान आरोपियों से बरामद हुआ है। इसमें सोने के बिस्किट, चेन, हार, कंगन, अंगूठियां, चांदी के आभूषण और करीब 8.50 लाख रुपये नकद शामिल हैं। इसके अलावा सूरजपुर और सेक्टर-142 थाना क्षेत्र में दर्ज अन्य चोरी की घटनाओं से संबंधित नकदी।