-घटना के दौरान कमरे में नहीं था कोई व्यक्ति
-विभिन्न सोसायटी में हो चुकी है प्लास्टर गिरने की घटना
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विभिन्न सोसायटी में प्लास्टर गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। प्लास्टर गिरने का नया मामला गौर सिटी वन की 5 एवेन्यू सोसायटी का है। सोसायटी में कमरे की छत के प्लास्टर का बड़ा हिस्सा बेड व अन्य जगह पर गिरा। प्लास्टर गिरने से कमरे में रखा काफी सामान टूट गया। गनीमत थी कि घटना के दौरान परिवार का कोई भी सदस्य कमरे में नहीं था। यदि कोई व्यक्ति कमरे में होता तो वह गंभीर रूप से घायल हो सकता था। सोसायटी के लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाया है। घटना के बाद से परिवार के लोगों में डर व्याप्त हो गया है।
Greater Noida: गौर सिटी-1 की 5 एवेन्यू में कमरे की छत का गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचे परिवार के लोग @NEFOMAncr @nefowaoffice @dmgbnagar @OfficialGNIDA @GreaterNoidaW pic.twitter.com/wGMpK0A68w
— The News गली (@The_News_Gali) June 10, 2026
पहले भी हुई है घटना
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के साथ ही शहर में अन्य स्थानों पर बनी सोसायटी में प्लास्टर गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कुछ दिनों पूर्व अरिहंत अंबर सोसायटी में प्लास्टर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। एवीजे हाइट्स सोसायटी में एक फ्लैट के बाथरूम का प्लास्टर गिर गया था। साथ ही अन्य सोसायटी में भी प्लास्टर गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सोसायटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि एओए को मेंटेनेंस पर ध्यान देना चाहिए।
