-योजना में विभिन्‍न कटेगरी के हैं 973 प्‍लाट
-योजना में 110034 लोगों ने किया है आवेदन

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: यमुना प्राधिकरण ने आवासीय प्‍लाट योजना निकाली थी। योजना में विभिन्‍न कटेगरी के 973 प्‍लाट हैं। जिसमें 162, 183, 184, 200, 223 व 290 मीटर के प्‍लाट हैं। यह प्‍लाट प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्‍टर 15-सी, 18 व 24-ए में हैं। इसमें से दो कटेगरी के प्‍लाट की संख्‍या अधिक थी। 162 मीटर के 476 व 200 मीटर के 481 प्‍लाट हैं। योजना के ड्रा की तिथि प्राधिकरण ने पूर्व में ही 18 जून घोषित कर दी थी। योजना में 110034 लोगों ने आवेदन किया है। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि योजना का ड्रा इंडिया एक्‍सपो एंड मार्ट में सुबह 10 बजे से होगा। भूखंडों का चयन मैनुअल पर्ची से होगा।

किस श्रेणी में कितने आवेदन
योजना में 162 वर्ग मीटर प्‍लाट के लिए 48920, 183 वर्ग मीटर प्‍लाट के लिए 566, 184 वर्ग मीटर प्‍लाट के लिए 539, 200 वर्ग मीटर प्‍लाट के लिए 57620, 223 मीटर प्‍लाट के लिए 1528 व 290 वर्ग मीटर प्‍लाट के लिए 861 लोगों ने आवेदन किया है। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि सभी प्राप्त आवेदनों की सूची तथा कौन-से आवेदन पात्र (Eligible) और अपात्र (Ineligible) हैं, इसकी जानकारी प्राधिकरण की वेबसाइट पर प्रकाशित की जा चुकी है। पूरी ड्रा प्रक्रिया आवंटन समिति और तीन पर्यवेक्षकों, जिनमें एक सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय न्यायाधीश भी शामिल होंगे, की उपस्थिति में संपन्न होगी। ड्रा का सीधा प्रसारण (Live Streaming) प्राधिकरण के Facebook, YouTube, दूरदर्शन (उत्तर प्रदेश) चैनल तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा।