द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा : थाना जेवर क्षेत्र में एक 4 वर्षीय बच्ची के गुम होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खोजबीन शुरू की और महज 40 मिनट के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को थाना जेवर में एक चार वर्षीय बच्ची के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान चलाया। पुलिस की सक्रियता और सतर्कता के चलते बच्ची को कम समय में सुरक्षित खोज लिया गया।

मौसी के घर आई थी बच्ची
बताया गया कि बच्ची जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र की रहने वाली है और अपनी मौसी के घर जेवर आई हुई थी। इसी दौरान वह अनजाने में घर से बाहर निकल गई और रास्ता भटक जाने के कारण लापता हो गई। बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया। परिजनों ने पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।