द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: 2022 में नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। कुछ माह बाद आरोपित को जमानत मिल गई थी। आरोपित व उसकी मां ने दुष्कर्म का मुकदमा खारिज करने के लिए अधिवक्ता अनुराग त्यागी के माध्यम से इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। न्यायालय ने पूरे मामले को गंभीरता से सुना और समस्त कार्रवाई समाप्त करने का आदेश दिया। जिला न्यायालय गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी अपर सत्र न्यायधीश संदीप चौधरी ने हाईकोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म की कार्रवाई को समाप्त करने का आदेश दिया।
