-नोएडा अथॉरिटी के नए प्रशासनिक भवन का करेंगे उद्घाटन
-यमुना प्राधिकरण में औद्योगिक इकाई का करेंगे शिलान्यास
द न्यूज गली, नोएडा: नोएडा शहर के विकास में नोएडा प्राधिकरण का विशेष योगदान है। शहर में अरबों रुपए से विकास की बयार बही, ऊंची-ऊंची बिल्डिंग बनी लेकिन नोएडा प्राधिकरण को अपना स्थाई भवन नहीं मिल पाया। आलम यह था कि प्राधिकरण का एक ऑफिस तीर घाट तो दूसरा मीर घाट में था। प्राधिकरण का स्थाई भवन बनाने की योजना लगभग 10 वर्ष पूर्व बनी थी, लेकिन विभिन्न कारणों से वह मूर्त रूप नहीं ले पा रही थी। अब प्राधिकरण का नया भवन बनकर पूरी तरह से तैयार है। यह भवन सेक्टर 96 में बनाया गया है। 27 जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्राधिकरण के नए भवन का उदघाटन करेंगे।
1000 करोड़ में बना भवन
प्राधिकरण का नया भवन लगभग 6 एकड़ में बना है। जिसमें 4 व 8 मंजिल के दो टॉवर बनाए गए हैं। निर्माण पर लगभग 1000 करोड़ रुपए का खर्च आया है। प्राधिकरण के नए भवन में जल्द ही सभी विभाग स्थानांतरित हो जाएंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 जून को यमुना प्राधिकरण के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी) में पहली औद्योगिक इकाई का शिलान्यास करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ यीडा सेक्टर दस में एसेंट के. सर्किट प्रा. लि. की इकाई का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा सेक्टर आठ में अंबर इंटरप्राइजेज इंडिया लि. की औद्योगिक इकाई का भी शिलान्यास होग। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।
