द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने अपना स्कूल, एच्छर व त्रिशक्ति जन कल्याण स्कूल (सिज़ार पार्क ) ग्रेटर नोएडा में पढ़ रहे 105 निर्धन बच्चों को स्कूल बैग ,कॉपी,चिप्स, फ्रूटी व अन्य सामान का वितरण किया। स्कूल बैग व अन्य सामान पाकर बच्चे खुश हो गए, बच्चों ने रोटरी क्लब के सदस्यों का आभार जताया। ज्ञात हो कि रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा लगातार सामाजिक कार्यों में सहयोग करता रहता है। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष मोहित बंसल, मुकुल गोयल, मनु जिंदल, सुमित माहेश्वरी, शुभम सिंघल, राकेश शर्मा, शुभम गोयल, हर्ष गुप्ता, नवीन शर्मा, अशोक सेमवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
