द न्यूज गली, नोएडा: थाना फेस-1 पुलिस ने 280 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवती को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने स्मैक बिक्री के 4200 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेक्टर-9 स्थित जेजे कॉलोनी निवासी अफसाना उर्फ बेबी (19) के रूप में हुई है। उसे सेक्टर-8 से लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचती थी
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बुआ नूरी के कहने पर स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर झुग्गी-झोपड़ी और फैक्ट्री क्षेत्रों में बेचती थी। पुलिस के मुताबिक नूरी इस मामले में वांछित है और उसकी तलाश की जा रही है।
