द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: सूरजपुर के अंबेडकर भवन में संकल्प संस्था ने शारदा हॉस्पिटल व शारदा वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से सनराइज हेल्थ अवेयरनेस कार्यक्रम के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में 195 लोगों की खून,लीवर,किडनी सहित आखों व दांतों की निःशुल्क जांच की गई। डॉक्टर्स की टीम द्वारा निःशुल्क परामर्श व मेडिसिन भी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर सनराइज स्पोर्ट्स इंडिया की अधिकारी एडवोकेट पायल सिंघल व शारदा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ० राम मूर्ति शर्मा ने फीता काटकर शिविर का सुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्य्क्षता शिक्षाविद डॉ० भूपेन्द्र नागर ने की व मंच संचालन सिमरन भाटी द्वारा किया गया। संकल्प संस्था के सह-संस्थापक अमित नागर द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

जागरुकता जरूरी
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पायल सिंघल व डॉ० राममूर्ति शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य हमारे जीवन का मुख्य आधार है और हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि सनराइज स्पोर्ट्स इंडिया की सीईओ आदित्य विक्रम धर का लक्ष्य समाज मे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना व जरूरतमंद लोगो को सनराइज योनेक्स के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ देना है। इस अवसर पर संकल्प संस्था के उपाध्यक्ष संदीप भड़ाना, सचिन नागर,प्रबंधक धर्मेश कुमार,सचिव शोएब, शारदा वेलफेयर फाउंडेशन के निदेशक देशराज सिंह,तरुण कुमार,बबिता तथा प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्य्क्ष प्रवीन शर्मा,दोरेन्द्र राणा,संजीव शर्मा,मनोज नागर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

