-उद्यमियों ने की कॉमन फैसिलिटी सेंटर व सिंगल विंडो सिस्टम की मांग
-एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने समस्‍याओं को हल करने का दिया निर्देश

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: उद्यमी संगठनों के द्वारा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्र की समस्‍याओं से लगातार अवगत कराया जाता रहता है। अधिकारियों के द्वारा सभी समस्‍याओं के निस्‍तारण का दिया जाने वाला आश्‍वासन, आश्‍वासन तक ही सीमित रह जाता है। ऐसे में उद्यमी परेशान होते रहते हैं। औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को हल करने के लिए एक बार फ‍िर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव की अध्यक्षता बैठक हुई। बैठक में इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के प्रतिनिधि व अन्य उद्यमी शामिल हुए। बैठक में उद्यमियों ने औद्योगिक सेक्टरों में सीवर, ड्रेनेज, बिजली, पानी जैसी समस्याओं से प्राधिकरण को अवगत कराया। उद्यमियों ने उद्योगों के बकाया भुगतान से संबंधित मामलों को निपटाने के लिए एकमुस्त समाधान योजना लागू करने की मांग की।

सिंगल विंडो सिस्‍टम की मांग
बैठक में उद्यमियों ने उद्योगों के लिए सिंगल विंडो पोर्टल के जरिए अनापत्ति प्रमाण पत्र व अन्य प्रपत्रों को प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन ने सेक्टर ईकोटेक 3 को आदर्श इंडस्ट्रियल सेक्टर के रूप में स्थापित करने और सभी औद्योगिक सेक्टरों में कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनाने का मुद्दा उठाया। आईबीए के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा कि कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनने से उद्यमियों को कॉन्फ्रेंस आदि आयोजित करने में बहुत सुविधा हो जाएगी। उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र में भी डोर टू डोर कलेक्शन शुरू करने, रेहड़ी- पटरी वालों को नियंत्रित करने के लिए औद्योगिक क्षेत्र में वेंडिंग जोन का निर्माण कराने की मांग की। इसके साथ ही जलभराव की समस्या से निपटने के लिए ड्रेनेज सिस्टम को और मजबूत करने का मुद्दा भी उठाया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने प्रोजेक्ट, जल, सीवर, विद्युत अभियांत्रिकी स्वास्थ्य और नियोजन विभाग से इन समस्याओं को प्राथमिकता पर हल करने के निर्देश दिए। इस बैठक में प्राधिकरण से महाप्रबंधक वित्त स्वतंत्र कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह, डीजीएम विजय रावल, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव, प्रबंधक प्रशांत समाधिया, उद्यमी मित्र मनु कौशिक, संदीप विश्वकर्मा, आलोक श्रीवास्तव मौजूद थे। साथ ही उद्यमियों की तरफ से आईबीए के अध्यक्ष अमित उपाध्याय के अलावा महासचिव सुनील दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष नरेश चौहान, उपाध्यक्ष सुधीर त्यागी, उपाध्यक्ष कृष्ण शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह, उपाध्यक्ष राजेश खन्ना, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य ललित सिंघल, हर्ष कुमार, चंचल कुमार, जेड रहमान, मुकेश कुमार, पूरन कुमार, संजीव शर्मा, जेड रहमान, चरणजीत सलूजा, यशपाल गुप्ता आदि मौजूद थे।