द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा : दनकौर क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल एक बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद कस्बा निवासी अनीश (46) बुधवार रात अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। जब वह दनकौर थाना क्षेत्र में बुलंदखेड़ा-बिलासपुर मार्ग पर पहुंचे, तभी उनकी बाइक अचानक सड़क पर आए एक पशु से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दनकौर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।