-संगठन के कार्यकताओं ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
-विभिन्न स्थानों पर नकली खाद्य सामग्री बिकने का लगाया आरोप
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: बिल्डरों के द्वारा शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह अवैध भूजल दोहन किया जा रहा है। प्रतिदिन हजारों लीटर स्वच्छ पानी का नालों में बहाया जा रहा है। भूजल दोहन व नकली खाद्य सामग्री के विरोध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन सड़क पर उतरा है। अगस्त क्रांति पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन उप जिलाधिकारी अरुण कुमार को सौंपा।

नष्ट कर रहे प्राकृतिक श्रोत
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं आलोक नागर कहा कि गौतम बुद्ध नगर में बड़े पैमाने पर प्राइवेट बिल्डरों के द्वारा नोएडा,ग्रेटर नोएडा एवं यमुना क्षेत्र में भूजल दोहन कर प्राकृतिक स्रोतों को नष्ट किया जा रहा है। शिकायत के बाद भी भूजल विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि वही नोएडा ग्रेटर नोएडा एवं देहात क्षेत्र में बड़े स्तर पर बिक रहे नकली दूध, घी, पनीर, खोया, मिठाइयों एवं अन्य मिलावटी एवं दूषित खाद्य पदार्थों की वजह से लोगों का स्वास्थ्य दिन प्रतिदिन खराब होता जा रहा है। मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि दादरी, सूरजपुर, बिलासपुर, दनकौर, रबूपुरा, जेवर, नोएडा के विभिन्न सेक्टरों, ग्रेटर नोएडा, तुगलपुर, कासना, जगत फार्म तथा जनपद के अनेक अन्य क्षेत्रों में खुलेआम मिलावटी खाद्य सामग्री बेची जा रही है। इन खाद्य पदार्थों के सेवन से आम नागरिकों, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड रहा हैं। इस अवसर पर बलराज हूंन, दिनेश मास्टर,शिवकुमार कसाना, प्रेमराज भाटी, दुलीचंद नागर, पवन यादव, लखमी पंडित, आकाश नागर, जग्गू प्रमुख, कमल नागर, राजे नागर, नबाब सिंह नागर, सुशील नागर, नितिन नागर, मोहित नागर, महेश नागर, निशांत तिवारी, तेजवीर चौहान, विजय प्रताप, मलखान यादव, वरुण नागर शेखर नागर, शादीराम, हुकुम सिंह, पुष्पेंद्र पंडित, राजपाल भाटी आदि लोग मौजूद थे।
