द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा : लालकुआं से लौटते समय महिला डॉक्टर का बैग ऑटो में छूट गया। बैग में 25 हजार रुपये नकद, आईपैड, आईफोन और जरूरी दस्तावेज रखे थे। सूचना मिलते ही बिसरख पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित ऑटो की तलाश शुरू की और बैग बरामद कर लिया।
लालकुआं से लौटते समय छूट गया था बैग
पुलिस ने बताया कि महिला डॉक्टर ने थाना बिसरख पुलिस को बताया था कि लालकुआं से लौटते समय उनका बैग ऑटो में छूट गया है। बैग में नकदी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अलावा महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ऑटो को तलाश लिया और बैग को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस ने बैग में रखे 25 हजार रुपये, आईफोन, आईपैड और अन्य सामान को महिला डॉक्टर के सुपुर्द कर दिया। अपना सामान वापस मिलने पर महिला डॉक्टर ने गौतमबुद्धनगर पुलिस की तत्परता और कार्यशैली की सराहना की।
