-श्री रामलीला कमेटी ने तैयारियों पर किया मंथन
-11 से 21 अक्‍टूबर तक होगा रामलीला का मंचन

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला का भव्‍य मंचन किया जाएगा। रामलीला की तैयारियों को लेकर कमेटी के सदस्‍यों की अहम बैठक साइट चार में हुई। कमेटी के सदस्‍यों ने विभिन्‍न चीजों पर मंथन किया। कमेटी के अध्‍यक्ष मंजीत सिंह ने बताया कि रामलीला के लिए पार्क की सफाई का काम पिछले लगभग दो सप्‍ताह से चल रहा है। कलाकारों का चयन कर लिया गया है। इस बार हल्‍दौनी, बरेली व मुरादाबाद के 56 कलाकारों की टीम प्रभु राम की लीलाओं का मंचन करेगी। रामलीला स्‍थल पर आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम होंगे। रामलीला ग्राउंड पर भव्‍य मेले का भी आयोजन किया जाएगा।

11 अक्‍टूबर से रामलीला
रामलीला कमेटी के महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि इस वर्ष रामलीला का मंचन 11 से 21 अक्‍टूबर तक होगा। रामलीला का सेट काफी पुराना हो चुका है, इसे देखते हुए नया सेट बनवाने पर चर्चा हुई। नया सेट फाइबर का बनवाया जाएगा। रामलीला मंचन के साथ साथ मेले को आकर्षक बनाने की कार्य योजना पर चर्चा हुई, जिसमें खाने पीने के स्टाल व विभिन्न आकर्षक झूले लगवाने पर भी सहमती बनी। मीटिंग में मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, हरेंद्र भाटी, मुकुल गोयल, कुलदीप शर्मा, कमल सिंह आर्य, केके शर्मा, मनोज यादव, अमित गोयल, अतुल जैन, श्यामवीर भाटी, गजेंद्र सिंह, अंकुर गर्ग, अनुज उपाध्याय सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।