द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा के द्वारा हरियाली तीज उत्सव का आयोजन धूमधाम के साथ रॉयल हैबिटैट सेंटर, ग्रेटर नोएडा में हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्‍या में महिलाओं ने हिस्‍सा लिया। कार्यक्रम की मुख्‍य अतिथि दीपिका बाली थीं। तीज उत्सव में विभिन्‍न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्लब की महिलाओं और बच्चों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया गया। महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार गेम, नृत्य व गीत प्रस्तुत किए गए। प्रतियोगिता की विजेता महिलाओं को पुरस्‍कृत किया गया। इस अवसर पर नीतू बंसल, मानशी गोयल, जया अग्रवाल, गरिमा माहेश्वरी, श्रुति बंसल,प्रीति गर्ग, ऋचा गर्ग, वंदना शर्मा, कुमकुम गुप्ता, वंदना गुप्ता, निधि गुप्ता, बारिश मित्तल, रुचि तायल, चारू कंसल, दिव्या गोयल, श्वेता भाटी सहित अन्‍य महिलाएं उपस्थित थीं।