द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: शिवरात्रि पर मंदिरों में जल चढ़ाकर लोगों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सावन के पावन अवसर पर सबसे बड़ी कांवड़ मन्नू गुर्जर भोले खैरपुर गुर्जर गांव में स्थित प्राचीन सिद्ध शिव मंदिर पर पहुंचे। इस अवसर पर मंदिर में विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। मन्नू गुर्जर भोले के गांव पहुंचने पर भव्य शिव बारात एवं झांकी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान जगतगुरु विष्णु स्वामी विजय राम देवाचार्य भैया जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय लोगों का भी विशेष सहयोग रहा। भाजपा नेता निर्मल तवर भाटी पूर्व बॉलीबाल कप्तान सहित पुलिस प्रशासन ने हरिद्वार से गांव खैरपुर गुर्जर तक यात्रा के दौरान सहयोग प्रदान किया। मन्नू गुर्जर भोले ने हरिद्वार से खैरपुर गुर्जर तक रास्ते में सहयोग करने वाले सभी ग्रामीणों, पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पूरा आयोजन गांव के भाईचारे, एकता और भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था का प्रतीक है।