द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: हरियाली तीज का पर्व उत्‍साह के साथ मनाने को लेकर डेल्‍टा एक सेक्‍टर में RWA ने सेक्टर की महिलाओं के साथ बैठक की। RWA ने सेक्टर की महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित करने की तैयारियों की रूपरेखा महिलाओं की सहमति से बनाई गई। निर्णय लिया गया कि बारात घर पर सभी महिलाओं के लिए झूले लगवाए जाएंगे। साथ ही मेहंदी प्रतियोगिता सिंगिंग, ब्यूटी कंटेस्ट,डांसिंग, प्रश्नोत्तरी व अनय प्रतियोगिता का आयोजन होगा। कार्यक्रम का आयोजन 15 अगस्‍त को शाम 3 बजे से होगा। RWA के अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने अपील की है कि आयोजन में सेक्‍टर की सभी महिलाएं हिस्‍सा लें। बैठक में मुनेश कुमारी, सरोज तोमर, शर्मिला भाटी, प्रेरणा भाटी, कान्ति पाल, सुरेखा गर्ग, सीमा गुप्ता, ललिता चौहान, नीलम मिश्रा, रेनू भाटी,मीनू राठी सहित अन्‍य महिलाएं उपस्थित थीं।