-प्रतियोगिता में विभिन्‍न स्‍कूलों की 51 टीम ले रही हिस्‍सा
-जीत दर्ज कर टीमों ने अगले राउंड में किया प्रवेश

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: उमा पब्लिक स्कूल, इकोटेक-11, ग्रेटर नोएडा में सीबीएसई फुटबॉल क्लस्टर-2026 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विभिन्‍न स्‍कूलों की 51 टीमों के द्वारा हिस्‍सा लिया जा रहा है। सात दिवसीस प्रतियोगिता में शुक्रवार को अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की विभिन्‍न टीमों के बीच कई रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में टीमों ने जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेश किया। मुकाबले के दौरान बड़ी संख्‍या में मौजूद छात्रों ने तालियां बजाकर खिलाडियों का उत्‍साहवर्धन किया। खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया।

इन टीमों ने दर्ज की जीत
विद्यालय के चेयरमैन विपिन भाटी का कहना है कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन नेतृत्व टीम भावना आत्मविश्वास का सशक्त माध्यम है । उनकी प्रेरणादाई सोच के अनुरूप हमारा विद्यालय प्रत्येक विद्यार्थी को खेलों के माध्यम से उत्कृष्ट, सशक्त, व्यक्तित्व और उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। अंडर-14 वर्ग में एपीजे स्‍कूल नोएडा ने 2-0, समर विला स्‍कूल ने 8-0 और सेठ आनंद राम जयपुरिया स्‍कूल ने 1-0 से जीत दर्ज की। अंडर-17 वर्ग में उत्तराखंड पब्लिक स्कूल ने 3-0, ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल ने 5-0 और डीपीएस राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद ने 2-0 से जीत हासिल की। अंडर-19 वर्ग में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने 3-0, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, वसुंधरा ने 3-1 और जीडी गोयनका ने 1-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली पब्लिक स्कूल और सहारनपुर पब्लिक स्कूल के बीच भी रोमांचक मुकाबला हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा सहित विद्यालय के अन्य अधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।