-यात्रा में बड़ी संख्‍या में शामिल हुए शिक्षक व कर्मचारी
-हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए लोग

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: पुरानी पेंशन बहाली की मांग लेकर अटेवा पेंशन बचाओ मंच, गौतम बुध नगर के द्वारा जिला मुख्यालय पर पेंशन तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्‍या में कर्मचारियों ने हिस्‍सा लिया। कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर पुरानी पेंशन बहाली की अपनी मांग को मजबूती से उठाया। अटेवा पेंशन बचाओ मंच, गौतम बुध नगर के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। शिक्षक ,कर्मचारीयों ने अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया हे।

जारी रहेगा संघर्ष
जिला महामंत्री जगवीर भाटी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों को उनका हक नहीं मिलता, तब तक हम सभी मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। पेंशन यात्रा में प्राथमिक शिक्षक संघ के विनोद नागर, मंडल अध्यक्ष उमेश राठी, जिला प्रवक्ता विजेंद्र सिंह, डॉ विजेंद्र सिंह, एसपी कर्दम, वीरेंद्र विश्वकर्मा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नौरंगी देवी, उषा चौधरी, नीरज सिंह, संजना, नेहा पांचाल, पुष्पा, नूर, शीतल, मीरा, पवित्र, भूरा सिंह बेनीवाल, संजय राठी,छत्रपाल सिंह, उमेश कुमार, संजय खारी, यतीश कुमार शर्मा, अंबा प्रकाश, जिला संरक्षक हर लाल सिंह, रोहतास कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कुमार, मुख्तियार सिंह,मनवीर सिंह, मुकेश गुप्‍ता, टीटू सिंह, जगदीश चंद्र,सकरुद्दीन, गजराज, उमर् वेग ,दीपक भाटी सहित अन्‍य लोग शामिल हुए।