-विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए दी शुभकामनाएं
-गुलशन ग्रोवर ने विद्यार्थियों को सीखने के लिए किया प्रेरित

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित I Business Institute में PGDM बैच 2024–2026 के विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत: 2026 – The Convocation Ceremony का भव्य आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध अभिनेता एवं फिल्म निर्माता गुलशन ग्रोवर थे। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, चुनौतियों का सामना करने और अपने करियर में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में विशिष्ट राष्ट्रीय अतिथि प्रो. (डॉ.) शरद कुमार यादव, कुलपति, आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, सदस्य, National Medical Commission तथा National Advisory Committee, Ministry of Social Justice & Empowerment, Government of India उपस्थित रहे।

नई यात्रा की शुरुआत
दीक्षांत समारोह के साथ ही विद्यार्थियों ने अपने पेशेवर जीवन की नई यात्रा की शुरुआत की। दीक्षांत:2026 ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण पड़ाव को चिह्नित किया और उन्हें अपने पेशेवर जीवन की नई यात्रा के लिए प्रेरित किया। समारोह में विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए I Business Institute ने भविष्य के सक्षम एवं जिम्मेदार नेतृत्वकर्ताओं के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में हर्ष बट्टा, चेयरमैन, MABA Agro, लोकेश मेहरा, डायरेक्टर, American Chamber of Commerce, MMH बेग, Partner & Principal Consultant, The Matrix Bridge Talent Strategy & Advisory, अंजलि सचदेवा, Vice President – Human Resources, Clove Dental तथा संगीता श्रीवास्तव, Digital Engineering HR Head, Computacenter भी मौजूद थीं। सभी ने पेशेवर जीवन में छात्रों को सफलता का मंत्र दिया।