द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: भारतीय किसान यूनियन कृषक के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने किसान नेता दिग्विजय भाटी एवं मोहित जाटव के साथ मेरठ पुलिस की बर्बरता के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम मेधा रूपम को सौंपा। किसान नेता के साथ की गई मारपीट के मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र नागर ने कहा की जिस किसान नेता के साथ पुलिस ने बर्बरता की है उस घटना में शामिल पुलिस अधिकारी एवं पुलिस कर्मियों को निलंबित कर मुकदमा दर्ज किया जाए। संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एडवोकेट जीतू गुर्जर ने कहा की देश का किसान एकजुट है। ऐसी घटना मानवता को शर्मसार करती है। इस मौके पर कृष्ण नागर , हरेंद्र नागर, एडवोकेट जीतू गुर्जर, सरजीत नागर, जितेंद्र नागर, अरविंद पहलवान, देवेंद्र कसाना, प्रमोद तोंगड़, मनीष शर्मा,विशाल प्रताप ,सर्वेंद्र यादव ,अखिलेश शर्मा ,संतोष चौधरी ,अमित कुमार आदि लोग मौजूद थे।

