द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने सत्र 2026-27 का इन्स्टालेशन कार्यक्रम सृजन का आयोजन ग्रेटर नोएडा में किया। मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि क्लब अध्यक्ष निखिल गर्ग, क्लब सेक्रेट्री राहुल शर्मा व कोषाध्यक्ष संजय गर्ग ने डिस्ट्रिक गवर्नर अमित गुप्ता की मौजूदगी में आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। पूर्व अध्यक्ष ऋषि के अग्रवाल ने पिछले वर्ष क्लब के द्वारा किए गए कार्यो से सभी को अवगत कराया। इस अवसर पर 7 नए सदस्यों ने भी क्लब की सदस्यता ग्रहण की। डिस्ट्रिक टीम से मनोज अग्रवाल,विनोद गोयल ,AG शेलेष चंद,अतुल जैन व अन्य क्लब के रोटेरियन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष सौरभ बंसल व मुकेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष एमपी सिंह,शिव कुमार आर्य, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना ,डॉ केके शर्मा, प्रवीण गर्ग, प्रीति अग्रवाल, अमित राठी, विजय वशिष्ठ, सुशील भाटी ,अमित गोयल, ,गिरीश जिंदल,मनोज नागर, देवेंद्र नागर,अंकुर गर्ग, कुलदीप शर्मा, विक्रमादित्य सैनी,जितेंद्र चौहान, शिव कुमार गुप्ता सहित क्लब के 100 से अधिक सदस्य परिवार सहित उपस्थित थे।