द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा : बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने मंगलवार को जेवर में आयोजित जनसभा में तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने कई अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश की। आकाश आनंद ने बसपा संस्थापक कांशीराम और पार्टी प्रमुख मायावती के मिशन का जिक्र करते हुए कहा कि वह मायावती से प्रभावित होकर बसपा से जुड़े हैं और पार्टी के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए आखिरी सांस तक काम करते रहेंगे।
Greater Noida: दनकौर में हुए बसपा के कार्यक्रम में जुटी भारी भीड़, पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने सतवीर नागर को जेवर विधानसभा से घोषित किया विधानसभ चुनाव 2027 का प्रत्याशी @bspindia @Mayawati pic.twitter.com/TbX9OHT5lU
— The News गली (@The_News_Gali) August 25, 2026
सतवीर नागर के नाम की हुई घोषणा
बसपा की रैली में जेवर विधानसभा क्षेत्र से सतवीर नागर को प्रत्याशी घोषित किया गया है दनकौर के किसान आदर्श इंटर कॉलेज में सुबह 10:00 बजे से शुरू हुई सभा में लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ पहुंची। बड़े साइज में पंडाल लगाया गया था। कहा जाता है कि बसपा का कोर वोटर अलग है ऐसे में जो भीड़ रैली में दिखाई दी वह कहीं ना कहीं इशारा कर रही है कि बसपा पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरने वाली है।

मिशन 2027 की तैयारी तेज़
बसपा की तरफ से मिशन 2027 की तैयारी शुरू कर दी गई है। जेवर विधानसभा सीट से सतवीर के नाम की घोषणा होने के बाद उम्मीद है कि जल्द ही दादरी और नोएडा सीट पर भी बसपा अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित करेगी।

लोकसभा चुनाव में दी थी टक्कर
वर्ष 2019 में सतवीर नागर बसपा की टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उस दौरान उन्होंने अन्य पार्टियों को कड़ी टक्कर दी थी। सातवीर नागर को 5 लाख से अधिक वोट मिले थे।
