-किसानों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों का जताया आभार
-प्राधिकरण का दावा अन्य गांव के किसानों को भी जल्द मिलेगा भूखंड
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: घंघौला गांव के किसानों की जमीन का अधिग्रहण ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा कई साल पूर्व किया गया था। कई साल पूर्व जमीन का अधिग्रहण होने के बाद भी छह फीसदी आबादी भूखंड नहीं मिला था। भूखंड के लिए गांव के किसान लगातार प्राधिकरण अधिकारियों से संपर्क साध रहे थे। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने किसानों को भूखंड देने का निर्देश दिया था। मंगलवार को किसानों की मौजूदगी में एसीईओ सुनील कुमार सिंह और ओएसडी व लवगीत कौर व ओएसडी अजय शर्मा 23 किसानों को भूखंड आवंटित किया।

प्राधिकरण का दावा
प्राधिकरण अधिकारियों ने समान आकार वाले 16 भूखंडों का ड्रा कराया, जबकि 7 भूखंडों का आकार भिन्न होने के कारण ड्रा कराने की जरूरत नहीं पड़ी। इन भूखंडों को किसानों के नाम सीधे आवंटन कर दिया प्राधिकरण के ओएसडी अजय शर्मा का कहना है कि किसानों को छह फीसदी आवासीय भूखंड देना प्राधिकरण की पहली प्राथमिकता है। घंघोला की तरह ही अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी आबादी के भूखंड शीघ्र आवंटित किए जाएंगे। ड्रा के दौरान ओएसडी अजय शर्मा के अलावा वरिष्ठ प्रबंधक नियोजन सुधीर कुमार, प्रबंधक प्रमोद कुमार व प्रबंधक संदीप रावल आदि मौजूद थे।
