द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: श्री श्याम सेवा परिवार ग्रेटर नोएडा के द्वारा तृतीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन आनंद किमाया ग्रैंड बैंक्वेट हॉल ग्रेटर नोएडा में किया गया। संकीर्तन में बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम में भजन गायिका शर्मा सिस्टर (कानपुर), शिवम रावल (इंदौर), आयुष सोमानी (जयपुर) के भजनों ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कलाकारों ने विभिन्न भजनों की प्रस्तुति दी, भजनों पर भक्त देर रात तक झूमते रहे। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मुकुल गोयल, आदित्य अग्रवाल, सुरेश गर्ग, अंकित अग्रवाल, विनय गुप्ता, विनय अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, वैभव बंसल, शुभम मांगलिक, विकास गर्ग, कपिल गर्ग, चेतन शर्मा, शुभम गोयल, आधार जिंदल, तरंग तायल, सौरभ गुप्ता, रोहित गोयल, अनुज सिंघल, पीयूष गर्ग, सौरभ सिंघल, आकाश गर्ग , सुमित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, बंटी गर्ग, पंकज अग्रवाल, गौतम गुप्ता सहित शहर से गणमान्य व सामाजिक लोग उपस्थित थे।


