-कटौती के बाद मेंटेनेंस चार्ज भी होगा कम
-मेंटेनेंस एजेंसी ने कम रेट पर सुविधाएँ देने में जताई असमर्थता

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रेनो वेस्ट की सुपरटेक इकोविलेज-वन सोसाइटी में मेंटेनेंस एजेंसी ने 21 सितंबर से मेंटेनेंस चार्ज कम करने की घोषणा की है। मेंटेनेंस शुल्क कम होने के बाद 2 रुपए व GST हो जाएगा। लेकिन इसी के साथ मेंटेनेंस एजेंसी ने कम रेट पर सुविधाएँ देने में असमर्थता जताते हुए सुविधाओं में लगभग 50 प्रतिशत की कमी करने की बात कही है। जिसके तहत सोसायटी में विभिन्‍न विभागों के कर्मचारियों को हटाया जाएगा। मेंटेनेंस एजेंसी की तरफ से सोसाइटी निवासियों को ईमेल, सोसाइटी ऍप और व्हाट्सप्प ग्रुप में सन्देश भेज कर मेंटेनेंस शुल्क में कटौती के बारे में सूचित किया गया है। एजेंसी ने कहा है कि ₹2/ प्रति वर्गफुट की CAM collection में वर्तमान manpower और मौजूदा service level को बनाए रखना व्यावहारिक एवं आर्थिक रूप से संभव नहीं है।

जारी होगा नोटिस
एजेंसी का कहना है कि लेबर लॉ के प्रावधानों के अनुसार इतनी बड़ी संख्या में श्रमिकों को काम से निकालने से पहले नोटिस देना अनिवार्य है। इसलिए नई व्यवस्था 21 सितंबर से लागू करने का प्रस्ताव है। एजेंसी का कहना है कि सिक्योरिटी स्टाफ को 240 से घटाकर 141 किया जाएगा। सफाई कर्मचारियों की संख्या 128 से घटाकर 74 किया जाएगा। उद्यानिक कार्यों के लिए मालियों की संख्या 33 से घटाकर 19 किया जाएगा। प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, मेसन इत्यादि 162 से घटाकर 88 किया जाएगा, एडमिन स्टाफ 39 से घटाकर 27 किया जाएगा। कम बजट को देखते हुए सामानों की खरीदारी कम किया जाएगा, इण्टरकॉम और एक्सेस कण्ट्रोल सिस्टम की AMC बंद किया जाएगा, ख़राब होने वाले पम्पों को रिपेयर करने की प्रक्रिया कम की जाएगी। एजेंसी ने साफ तौर पर कहा कि टावरों का रिपेयर और पेंट कार्य, नए CCTV लगाने का कार्य, गेट चौड़ा करने का कार्य या किसी भी प्रकार के अन्य विकास कार्य जो रखरखाव की श्रेणी में नहीं आते तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए जाएंगे। कॉमन एरिया के बिजली खर्च में भी कमी की जाएगी। निवासियों का कहना है कि मेंटेनन्स शुल्क में कमी होनी चाहिए लेकिन सुविधाओं में कटौती किसी भी हालत में स्वीकार नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था में कटौती से सोसाइटी में रहना मुश्किल हो जाएगा।