-छात्रों के एक-एक ग्रुप को बुलाकर दबाव बना करा कॉलेज मैनेजमेंट
-कुछ छात्रों को झांसे में लेने में कॉलेज को मिली कामयाबी

द न्‍यूज गली,ग्रेटर नोएडा: कॉलेज में मान्‍यता से अधिक सीट पर छात्रों को एडमीशन देकर उनकी जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले जीएल बजाज कॉलेज को AKTU ने नोटिस जारी किया था, लेकिन गलती से नोटिस जीएल बजाज इंस्‍ट्रीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी एंड मैनेजमेंट को जारी हो गया, जबकि अधिक सीट पर छात्रों को प्रवेश देने का मामला कॉलेज के नए कैंपस सीटीएम का था। इसका कोड 1200 है। AKTU के वीसी जेपी पांडे का कहना है कि जीएल बजाज के नए कॉलेज कोड पर दोबारा नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के जवाब के आधार पर AKTU की टीम कॉलेज जाकर जांच करेगी। साथ ही पीडित छात्रों से भी बात करेगी। जिसके बाद कॉलेज पर कार्रवाई होगी।

छात्रों पर बना रहे दबाव
जीएल बजाज कॉलेज की मनमानी से परेशान छात्रों का कहना है कि कॉलेज उन्‍हें 5-6 के गुप में बुलाकर दबाव बना रहा है। मथुरा कैंपस में प्रवेश लेने या पीजीडीएम कोर्स में प्रवेश लेने का दबाव बनाया जा रहा है। कुछ छात्र कॉलेज के दबाव में आ गए हैं, साथ ही कुछ ने अपना पैसा रिफंड ले लिया है। बड़ी संख्‍या में छात्र उसी कैंपस में प्रवेश लेने के लिए अड़े हैं। छात्रों का कहना है कि हम लोगों ने जीएल बजाज के ग्रेटर नोएडा कैंपस में एडमीशन के लिए फीस जमा की थी, प्रवेश भी उसी कॉलेज में लेंगे। यदि उसमें प्रवेश नहीं मिलता है तो जीएल बजाज कॉलेज के खिलाफ न्‍यायालय की शरण में जाएंगे।